Gold के दाम में आई गिरावट, हफ्ते भर में इतना सस्ता हो गया सोना, जानें – ताज़ा रेट

डेस्क : अगर आप सोना खरीदने की इक्क्षा रख रहे हैं तो ये खबर आपको काम की है। आपको बता दें सप्‍ताह के पहले दिन यानी सोमवार 11 जुलाई को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गयी है. आज Multi Commodity Exchange (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत में कमी दर्ज़ की गई है।बता दें पीली धातु में करीब 100 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। MCX पर आज सुबह सोने की कीमत 50,709 रुपये तक पहुंच गई।

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता- बढ़ती महंगाई में अक्सर ज्वेलरी की ठगी देखी जा रही है। हालाँकि, अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क देने का काम किया गया है। आपको 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित दिखेगा। मालूम ही कि ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बाजार में मिलता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते नजर आते हैं। कैरेट के बारे में आपको बता दें कि कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध आपको मिलेगा।

क्या है कैरेट का अंतर? आइये आपको कैरेट का अंतर बताएं। दरअसल 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है जबकि 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण बनाये जाते हैं। वहीं 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है।आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। तभी दूकानदार ज्यादातर 22 कैरट सोने का इस्तेमाल करते हैं।