Gold Price : सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में उछाल, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price : पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव आसमान छू रहे थे। हालांकि फिर बीच में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन सोने के दाम में यह गिरावट ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई और सोना फिर से महंगा हो गया। इसके बाद रविवार से सोने के दाम में स्थिरता थी। हालांकि आज सोना सस्ता हो गया है। आईए जानते हैं आज का सोने का भाव।

सोने का भाव हुआ स्थिर

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 7 नवंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। बीते रविवार से सोने के दाम में स्थिरता देखी जा रही थी। वही आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 170 रूपए सस्ता हो गया है।

जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 7 Nov के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,470 रूपए है। कल यानी कि सोमवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,640 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,350 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,500 रुपए किलो था।

चांदी के भाव बढ़े

जहां कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं । वहीं पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। आज की बात करें तो आज 7 नवंबर के दिन चांदी के भाव में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी 20 रुपए महंगा हो गया है। आज चांदी 75,200 प्रति किलो बिक रहा है।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 61,520 (24 कैरेट)
  • 56,400 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 61,620 (24 कैरेट)
  • 56,500 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 61,520 (24 कैरेट)
  • 56,400 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 61,620 (24 कैरेट)
  • 56,500 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 61,470 (24 कैरेट)
  • 56,350 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 61,470 (24 कैरेट)
  • 56,350 (22 कैरेट)