Gold Price : दिवाली के दिन कितना सस्ता हुआ सोना? जानिए- 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट…

Gold Price : इस सप्ताह के शुरुआत से ही सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। धनतेरस पर भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि छोटी दिवाली के दिन सोना महंगा हो गया था। लेकिन आज दिवाली के दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज दिवाली पर सोना सस्ता हो गया है। आईए जानते हैं आज दीवाली पर कितना सस्ता हुआ सोना।

दिवाली पर आज 490 रूपये सस्ता हुआ सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 12 नवंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि छोटी दिवाली के दिन सोना 330 रुपए महंगा हो गया था। लेकिन आज दिवाली के मौके पर सोना 490 रुपए सस्ता हो गया है।

जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 12 Nov के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,600 रूपए है। कल यानी कि शनिवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,090 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 55,550 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,000 रुपए किलो था।

चांदी भी हुआ 1000 रूपए सस्ता

जहां कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं । वहीं पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि मंगलवार से चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि छोटी दिवाली के दिन चांदी 800 रुपए महंगा हो गया था। आज की बात करें तो आज दिवाली के दिन चांदी 1000 रूपय सस्ता हो गया है। आज चांदी 73,000 रूपए प्रति किलो बिक रहा है।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 60,650 (24 कैरेट)
  • 55,600 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 60,750 (24 कैरेट)
  • 55,700 (22 कैरेट)

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

  • 60,650 (24 कैरेट)
  • 55,600 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 60,750 (24 कैरेट)
  • 55,700 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 60,600 (24 कैरेट)
  • 55,550 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 60,630 (24 कैरेट)
  • 55,550 (22 कैरेट)