लहसुन ने लगाया महंगाई का तड़का- अचानक इतनी बढ़ गई कीमत, जानें- लेटेस्ट रेट…

डेस्क : ठंड बढ़ रही है, लोग अब ठंड के हिसाब से अपने खाने का मेन्यू तय कर रहे हैं। ठंड के दिनों में लहसुन की चटनी और सब्जियों में लहसुन का तड़का लगाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इस महंगाई में आप लहसुन से वंचित हो सकते हैं।

दरअसल, लहसुन (Garlic Price Hike) की कीमत आसमान छू रही है। खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत 300 से 400 किलो तक पहुंच गई है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि यह कीमत अभी और बढ़ सकती है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि इस साल लहसुन की फसल अच्छी नहीं हुई है, जिसके कारण सप्लाई कम हो रही है।

लहसुन के बढ़े दाम

लहसुन की कमी के कारण पिछले कुछ हफ्तों में इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी लोगों का मानना ​​है कि इस स्थिति में जल्द सुधार होने की संभावना नहीं है। लहसुन की कीमतों में अभी भी कोई कमी नहीं आई है। नई कीमतों से उपभोक्ता भी परेशान हैं, क्योंकि पिछले महीने यह 100-150 रुपये प्रति किलो से ज्यादा बिक रहा था और अब 150-250 रुपये प्रति किलो के बीच है। इस बदलाव से खुदरा कीमत 300 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

लहसुन के दाम बढ़ने के दो कारण हैं। इनमें एक कारण यह है कि मानसून में अच्छी बारिश नहीं हुई, जिससे लहसुन की फसल कम हो गयी। दूसरा कारण यह है कि अक्टूबर और नवंबर में बेमौसम बारिश के कारण कई हिस्सों में फसलें बर्बाद हो गईं। व्यापारियों के मुताबिक नई फसल बाजार में आने में अभी वक्त लगेगा।