कर्मचारियों के बल्ले बल्ले! मिलेगा 18 महीने का एरियर, Account में आएंगे 1.50 लाख रुपये

डेस्क : विद्या ददाति सरकारी नौकरी..सरकारी नौकरी ददाति सुंदर कन्या। अब यह कहावत पुरानी हो चुकी है क्योंकि 1500 रुपए पर नौकरी की शुरुआत करने वाले सरकारी शिक्षक की तनख्वाह अब 30,000 रुपए हो चुकी है। सरकारी नौकरी सुंदर कन्या तो देती ही हैं लेकिन आर्थिक वृद्धि भी खरगोश की चाल की तरह होती है।

लगता है खरगोश की सफर अभी पूरी नहीं हुई है तभी तो केंद्रीय कर्मचारियों की बकाए डीए एरियर को लेकर सरकार अब बड़ा फैसला करने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह बहुत ही सुखद खबर है। अगर बकाया डीए एरियर को देखें तो लगभग डेढ़ लाख रुपए आता है और सरकार उसे सीधे कर्मचारियों खाते में भेजने की प्लानिंग कर रही है। इस तरह से कर्मचारियों को तनख्वाह के साथ-साथ एकमुश्त डेढ़ लख रुपए मिलेंगे।

rupees-notes-two

इधर डीए एरियर को लेकर कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि सरकार कर्मचारी हित का ध्यान रखते हुए इस पर फैसला करेगी। नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि काउंसिल और सरकार की इस विषय पर बात हुई है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। उम्मीद है इस पर जल्द ही सरकार फैसला लेगी। ज्ञात हो कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करते हुए सरकार ने 1 जुलाई से इसे 28 फीसदी कर दिया था। अक्टूबर 2021 में इसमें 3 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ था और मार्च 2022 में फिर से एक बार 3% का इजाफा किया गया है।

इससे पहले महंगाई भत्ता दर 17% मिलती थी। केंद्रीय कर्मचारी संगठन बकाया भत्ता के लिए लगातार सरकार से डिमांड कर रही है। केन्द्रीय कर्मचारियों का लगभग 18 महीने का भत्ता बकाया है। संगठन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के रूलिंग के अनुसार वेतन और अलाउंस सरकारी कर्मचारियों का हक है। ऐसे में कर्मचारियों के 18 महीने के एरियर का भुगतान कर देना चाहिए। एरियर की राशि कर्मचारियों के ग्रेड के अनुसार मिलती है। आपको बताते चलें सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार की ओर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिया जाता है। उनके रहन-सहन की बेहतरी के लिए डीए दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का महंगाई में भी रहन-सहन की स्थिति बनी रहे इसीलिए दिया जाता है।