Property : क्या शादी के बाद पत्नी को पति की संपत्ति में मिलता है अधिकार? जानें- क्या है नियम..

Property Rights : हम सभी लंबे समय से सुनते आ रहे हैं कि भारत एक पुरुष प्रधान देश है. लेकिन आजादी के बाद से ही भारत में महिलाओं को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर समय-समय पर कई शानदार योजनाएं शुरू कर रहे हैं.

इतना ही नहीं भारतीय संविधान में महिलाओं के अधिकारों को लेकर कानून भी बनाए गए हैं. आज के समय में खेल से लेकर रेल रेल से लेकर हवाई जहाज, हॉस्पिटल जैसे हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी भूमिका निभा रही हैं.

लेकिन जब उनके संपत्ति के अधिकार को लेकर कोई मामला आता है तो कई मामलों में महिलाओं को लेकर कन्फ्यूजन बन जाता है. कई लोगों का मानना है की शादी के बाद की संपत्ति में महिला का पूरा होता है तो वहीं कई लोग का मानना है. की शादी के बाद महिला का कोई हक नहीं होता है. तू आज हम इसी सवाल का जवाब समझेंगे और जानेंगे कि पति के संपत्ति का मालिक आना है उसके परिवार वालों का या फिर उसके पत्नी का होता है.

जानें क्या कहता है नियम ?

• बता दें कि, अगर किसी महिला के पति की मौत हो जाती है तो उसकी संपत्ति पर उसकी पत्नी का अधिकार नहीं होता है. इसके अलावा पति के मृत्यु के बाद उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को घर से बाहर भी नहीं निकाल सकते हैं.

•लेकिन इस दौरान ससुराल वालों को अपनी बहू के मेंटेनेंस का खर्च उठाना होता है. महिला की आर्थिक स्थिति से मदद करनी होती है. वहीं अगर महिला अपने बच्चों के साथ है तो उसे स्थिति में पिता के हिस्से की संपत्ति उसे बच्चों को मिल सकती है.

•अगर विधवा महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी करती है तो उसके ससुराल वालों की ओर से दी जा रही संपत्ति या मेंटेनेंस का खर्च नहीं दिया जाएगा.

• लेकिन पति द्वारा खरीदे गए संपत्ति की हकदार उसके मां और बच्चे होते हैं. लेकिन अगर बच्चा नहीं है तो उस सम्पति का मालिक उसके ससुराल वाले ही होते हैं.