आजकल सभी के पास स्मार्टफोन है और उन्हें कुछ भी जानकारी चाहिए होते हैं तो वह सबसे पहले Google पर ही सर्च करते है। ज्यादातर लोग ऐसे है जो छोटी से लेकर बड़ी चीज तक हर जानकारी के लिए Google ओपन करते हैं और उसे पर ही सर्च करते हैं।
अगर आप भी हर बार ऐसा ही करते हैं तो अब आपको सचेत होने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप गूगल पर कुछ भी सर्च करने से पहले 100 बार सोचेंगे।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीज बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको Google पर कभी भी सर्च नहीं करना चाहिए। अगर आप इन प्रतिबंधित चीजों को गूगल पर सर्च करते हैं तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है और आपको पुलिस आपके घर से उठा ले जाएगी। आइये जानते हैं कौन सी है वह चीजे?
भूलकर भी ना सर्च करें ये चीजें
अगर आप Google पर बम बनाने का तरीका खोज रहे है तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप ऐसा कुछ भी Google पर सर्च करते है तो आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ सकते हैं और आपके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।
ना करें इस तरह के कंटेंट सर्च
भारत में अश्लील कंटेंट देखने वाली सभी साइट को ब्लॉक कर दिया गया है और अगर आप Google की मदद से ऐसा कुछ भी सर्च करते हैं तो आपको मुश्किल हो सकती है। अगर आप Google की मदद से अश्लील कंटेंट खोज रहे हैं तो आपकी छोटी सी गलती से आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
फिल्म पाइरेसी
भारत में वैसे भी फिल्म पाइरेसी को गैर कानूनी माना जाता है और अगर आप ऐसा कुछ भी Google पर सर्च कर रहे है तो आपको बड़ी मुश्किल हो सकती है। इसलिए फिल्म पाइरेसी से जुड़ी चीजें Google पर सर्च करने से आप को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
इन चीजों का दे ध्यान
आपको ऊपर बताई गई केवल यह तीन चीज ही नहीं है जिन्हें Google पर सर्च करने से आपको परेशानी हो सकती है। बल्कि और भी ऐसी कई चीज हैं जिन्हें अगर आप गूगल पर सर्च करते हैं तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ऐसे में कुछ भी Google पर कुछ भी सर्च करने से पहले 100 बार सोच लेना चाहिए।