Vastu Tips : तुलसी पेड़ के पास भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, आ सकती हैं ये मुश्किलें!

Vastu Tips : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा भी की जाती है। इसी के साथ ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास कुछ पौधे नहीं रखने चाहिए क्योंकि इन्हे रखने से हमेशा घर में बुरी चीजें ज्यादा आती है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि तुलसी के पौधे के पास आपको कौनसे पौधे नही रखने चाहिए? आइये जानते है इनके बारे में…..

तुलसी का महत्व

ऐसा माना जाता है कि तुलसी में लक्ष्मी माता का वास होता है और इसे जीवन की देवी भी कहा जाता है। इसके साथ ही तुलसी को धार्मिकता, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गुणों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। तुलसी के पौधे से घर में सकारात्मकता भी आती है।

तुलसी के पास ना रखें ये पौधे

बरगद का पेड़ : वास्तु शास्त्र में बताया जाता है कि तुलसी के पौधे के पास कभी भी बरगद का पेड़ नहीं रखना चाहिए। इससे घर में लड़ाई झगड़ा होता है।

नीम का पेड़ : ऐसा बताया जाता है कि तुलसी के पेड़ के पास नीम का पेड़ भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।

बरदाद का पेड़ : वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तुलसी के पास कभी भी बरदाद के पेड़ को भी नहीं रखना चाहिए, इससे घर में कलह उत्पन्न होता है और घर के सदस्यों में मनमुटाव बना रहता है।

तुलसी के पास ना रखने के प्रभाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें इन पौधों को तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पास इन्हे ना रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख शांति बनी रहती है। आपके घर का वातावरण भी खुशहाल रहता है।