ये है डीजल का पौधा, खेती करने वालों की खुल जाएगी किस्मत! जानें- कहाँ मिलेगा पौधा…

Business : आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने वाले हैं जिसकी खेती करने पर आप मालामाल हो जाएंगे। यह पौधा कोई मामूली पौधा नहीं है बल्कि आज के समय में लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

इसकी खेती के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और कमाई भी बहुत ही शानदार होगी। आज के समय में कृषि आधारित व्यवसाय (Business) काफी ज्यादा चलन में है और इनमें लोगों को काफी फायदा भी हो रहा है। एक बार इस फसल की खेती कर ली जाए तो आप सालों साल पैसा कमा सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं डीजल की खेती की। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि डीजल की खेती कैसे कर सकते हैं? इस पौधे को जेट्रोफा या रतनजोत कहा जाता है और आम भाषा में इसे डीजल का पौधा भी कहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस पौधे के बीजों से बायोडीजल निकाला जाता है और किसान इसे बेचकर अच्छी कमाई कर लेते हैं। इसलिए इसे डीजल की खेती कहा जाता है।

बहुत आसान है डीजल की खेती

जेट्रोफा के पौधे की यह खासियत है कि आप इसे बंजर जमीन पर भी उगा सकते हैं और इसके लिए ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए खेत की ज्यादा जुताई करने की भी जरूरत नहीं है। इसलिए किसान इसे आसानी से उगा सकते हैं और इसकी फसल से बायोडीजल निकाल कर बेचते हैं। इसकी विशेष बात यह है कि एक बार बीज तैयार होने पर यह सालों तक आपको बीज देता रहेगा। इसलिए जेट्रोफा की खेती करना कोई नुकसान का सौदा नहीं है।

कैसे करें जेट्रोफा की खेती

जेट्रोफा की खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु की जरूरत होती है और एक ऐसे खेत की जरूरत होती है जहां पर पानी की निकासी अच्छे से हो जाए। इसलिए इसे शुष्क क्षेत्र में उगाया जाता है। लेकिन इसकी खेती सीधे खेत में नहीं की जा सकती है बल्कि इसके लिए पहले नर्सरी लगानी पड़ती हैं। इसके बाद जेट्रोफा के पौधे को खेत में लगाया जा सकता है।

सरकार से ले सकते हैं मदद

पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने के कारण भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसकी मांग बढ़ रही है। जेट्रोफा के बीजों से 25 से 30 प्रतिशत तक तेल निकाला जाता है। इसे बायो डीजल कहते हैं। इसके अलावा किसान सरकार से भी इसकी खेती शुरू करने के लिए मदद मांग सकते हैं।