Petrol Pump वाले आपको ऐसे लगाते हैं चूना, जेब कटने से बचानी है तो जान लीजिए ये तरीका

Petrol Pump Fraud : कई बार जब हम पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक या कार में फ्यूल भरवाने जाते हैं तो हमें इस बात की चिंता रहती है कि कहीं पेट्रोल पंप कर्मचारी हमसे धोखाधड़ी क्यों नहीं कर रहा है। क्या वह हमारे व्हीकल में पूरा फ्यूल भर रहा है या नहीं?

कई बार ऐसा देखा जाता है कि हमारे ध्यान न देने पर Petrol Pump कर्मचारी फ्यूल डालते वक्त हमें चूना लगा देते है। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो आपको अभी से सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही हमसे बताने जा रहे हैं जिनसे आप इस धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

Petrol Pump पर धोखाधड़ी से बचने के लिए टिप्स

• जब भी आप Petrol Pump पर आप फ्यूल भरवाते हैं तो आपको रीडिंग मीटर पर हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको ऐसा लगता है कि यह सही नहीं चल रहा है तो तुरंत गाड़ी से उतर कर चेक करना चाहिए। इसके अलावा नोजल पर भी ध्यान रखते हैं कि पेट्रोल आ रहा है या नहीं।
• इसके अलावा आप चाहें तो फिल्टर पेपर टेस्ट भी कर सकते हैं। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार सभी पेट्रोल पंप पर फिल्टर पेपर का स्टॉक रखना जरूरी होता है। आप फिल्टर पेपर पर फ्यूल की कुछ बूंदे डाल कर देख सकते हैं। अगर इस पेपर पर कोई दाग नहीं है तो फ्यूल प्योर है और अगर इस पर निशान रहते हैं तो फ्यूल में मिलावट है।
• इसके अलावा ग्राहक को चूना लगाने के लिए या धोखा देने के लिए मीटर में भी गड़बड़ी कर दी जाती है। अगर आपको इस बात का संदेह है तो आप 5 लीटर के जार में पेट्रोल या डीजल भरकर इसको क्रॉस चेक कर सकते हैं।
• अगर आप किसी एक पेट्रोल पंप पर पहली बार गए हैं तो इसकी जानकारी ले सकते हैं। आप चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके रिव्यू के बारे में पढ़ सकते हैं। इंडियन आयल के लिए कस्टमर केयर नंबर 18002333555 पर कॉल कर सकते है। भारत पेट्रोलियम के लिए आप 1800224344 पर कॉल कर शिकायत कर सकते है।