अब भूल जाइए Amazon – Flipkart! यहां मिल रहा सबसे सस्ता सामान, करें दिवाली की शॉपिंग पूरी…

डेस्क : महज कुछ दिनों में दिवाली आने वाली है। ऐसे में इस त्योहारों को लेकर मार्केट भी एक्टिव हो जाता है। दिवाली के समय लोगों में खासकर खरीदारी का उत्साह रहता है। जहां कुछ लोग महंगे ब्रांडेड समान लेने मॉल जाते हैं तो वहीं कुछ लोग सस्ते में अच्छा समान लेने के लिए लोकल मार्केट का रुख करते हैं।

तो आज अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे एक ऐसे मार्केट के बारे में जहां बेहद सस्ते में आपकी शॉपिंग हो जायेगी। इस मार्केट में आपको चांदनी चौक और सरोजनी नगर से भी ज्यादा सस्ते में चीजें मिल जाएंगी। खास कर यदि आपकी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेना है तो इस मार्केट में आप जरूर जाएं।

कहां है ये सस्ता बाजार? वैसे तो सभी लोग दिल्ली के सरोजनी नगर, लक्ष्मी नगर और चांदनी चौक के बारे में जरूर ही जानते होंगे। पर आज आपको बताते हैं इससे भी मार्केट के बारे में। ऐसा मार्केट जहां, जहां लुई वीटन, रेमंड्स, ज़ारा, एच एंड एम और फॉरएवर 21 जैसे ब्रांड्स के सामान भी बजट में मिल जाएंगे। काम बस इतना करना होगा की आपको ब्रांड्स की बराबर समझ रखनी होगी।

ये मार्केट दिल्ली के जामा मस्जिद के पास सुबह लगता है। यहां जाने के लिए आपको जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (वॉयलेट लाइन) से एक्जिट करना होगा। इस मार्केट में आपको बढ़िया से बढ़िया बैग आपकी मनचाही कीमत में मिल जाएंगे। मालूम हो इस मार्केट में आपको थोड़ा सतर्क भी रहना होगा। यहां आपको एक्सपोर्ट और रिजेक्टेड माल मिलेगा। यहां 150 रुपये में एक से बढ़कर एक फैंसी कपड़े मिल जाएंगे।

इन बातों को रखें याद : यहां आप सुबह ही जाएं। इस समय भीड़ ज्यादा नहीं होती। बाजार में अपने पर्स और बैग का ध्यान आपको खुद रखना है। यहां जाते समय आप अपने साथ कैश लेकर जाएं, क्योंकि यहां ज्यादातर पेमेंट कैश से करनी होगी। यहां मिलने वाले कई सामान डिफेक्टिव हो सकते हैं इसलिए सामान लेने से पहले डबल चेक करें। यहां जाने वाले को मोल भाव में एक्सपर्ट होना होगा। यहां जाने के लिए खुद के वाहन के बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। इलेक्ट्रॉनिक सामान लेते समय उसकी कंडीशन जरूर चेक कर ले।