Aadhar-Pan Link : पैन कार्ड-आधार कार्ड लिंक कराने की ये है अंतिम तिथि

Aadhar-Pan Link : सरकार के निर्देशानुसार लोगों से यह अपील की गई थी कि वह अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड (Aadhar-Pan Card Link) को लिंक करवा लें। आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसे अपने बैंक खाते, राशन कार्ड, पैन कार्ड आदि सभी से लिंक कराना बेहद जरूरी है। ताकि सभी जानकारी एक जगह मौजूद रह सके। सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए 30 जून 2023 आखिरी तारीख बताई है। अगर आपने भी अभी तक अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं किया है तो जल्द से जल्द इसे लिंक कर ले। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 थी।

इस तरह घर बैठे कर सकते है लिंक : अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो हम आपको नीचे कुछ स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा आप घर बैठे भी अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
• सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और होम पेज बाएं तरफ क्विक लिंक्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
• इसके बाद आपको लिंक आधार पर क्लिक करना होगा और आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
• सबसे पहले अपने Pan-Aadhar की डिटेल भरनी होगी उसके बाद पता चल जायेगा दोनों दस्तावेज लिंक है या नहीं।
• इसके बाद वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होगी जिसमें दोनों दस्तावेजों की जानकारी का मिलान किया जाएगा।
• अगर दोनों दस्तावेजों की जानकारी सही है तो आपको लिंक आधार पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद आपको एक मैसेज से पता चलेगा कि आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो चुका है।

ऐसे करें भुगतान : अगर आपका Pan Card 1 जुलाई 2017 के बाद जारी हुआ है तो आधार से लिंक करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन इससे पहले का है तो आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध ई-पे टैक्स के तहत 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।