अब Aadhar Card को फ्री में करा सकते हैं अपडेट, जानें – पूरा प्रोसेस….

Aadhar Card : आप लोगो की जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में आधार कार्ड (Aadhar Card) को सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है और इसके बिना कोई भी सरकारी काम हो या फिर कोई भी पैसों का लेनदेन सभी काम अटक जाते हैं। आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है और यह UIDAI द्वारा जारी किया जाता है जिसमें 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है।

आधार कार्ड में कई चीजें ऐसी होती है जो हमें समय-समय पर अपडेट करनी होती है और इसके लिए कुछ शुल्क लगता है। लेकिन अब UIDAI ने आधार कार्ड (Aadhar Card) में फ्री अपडेट कराने का एक मौका दिया है जो सिर्फ 14 जून तक है। 14 जून तक आप बिना किसी शुल्क के आधार कार्ड में अपडेट कर सकते है।

इन चीजों को कर सकते है अपडेट

आप लोगों को बता दें कि अगर आप भी आधार कार्ड में कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो आप इसमें अपना नाम पता और जन्म तारीख जैसे कुछ महत्वपूर्ण चीजे बदल सकते हैं। लेकिन अगर आप आधार केंद्र पर जाकर इसमें कोई अपडेट करते हैं तो आपको 50 रुपये शुल्क देना होगा लेकिन आप ‘My Aadhar’ पोर्टल से फ्री में जानकारी अपडेट कर सकते है। अगर आपका आधार कार्ड (Aadhar Card) में 10 साल से कोई अपडेट नहीं हुआ तो इसमें सभी चीजे अपडेट करनी होगी।

इस तरह करें जानकारी अपडेट

• अगर आपको भी अपने आधार कार्ड (Aadhar Card) में कोई बदलाव करना है तो आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
• इसके बाद अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
• ओटीपी वेरीफिकेशन करने के बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने होंगे।
• इसमें आप अपना एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ स्कैन कर जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
• इसके बाद आपको 14 अंको का URN नंबर मिलेगा जिससे 15 वर्किंग डेज में आपका आधार अपडेट हो जायेगा।