Petrol-Diesel Rate : आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- आपके शहर में कितना महंगा हुआ…
Petrol-Diesel Rate : आज 20 अप्रैल शनिवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के छठे दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी देखी जा रही है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।
क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।
आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 89.57 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 91.51 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से आज उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, हरियाणा, तेलंगाना, बिहार जैसे राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में तेजी आने के बावजूद आज मध्य प्रदेश, झारखंड, केरल, तमिलनाडु पंजाब, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-
दिल्ली
- पेट्रोल- 94.72 रुपए
- डीजल- 87.62 रुपए
मुंबई
- पेट्रोल- 104.21 रुपए
- डीजल- 92.15 रुपए
कोलकाता
- पेट्रोल- 103.94 रुपए
- डीजल- 90.76 रुपए
चेन्नई
- पेट्रोल- 100.75 रुपए
- डीजल- 92.32 रुपए
पटना
- पेट्रोल- 105.18 रुपए
- डीजल- 92.04 रुपए
लखनऊ
- पेट्रोल- 94.65 रुपए
- डीजल- 87.76 रुपए
नोएडा
- पेट्रोल- 94.83 रुपए
- डीजल- 87.96 रुपए
जयपुर
- पेट्रोल- 104.58 रुपए
- डीजल- 89.16 रुपए