Bank Holidays : अक्टूबर में रहेंगे पूरे 16 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays : देश के केंद्रीय बैंक कहे जाने वाले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर महीने में आने वाली बैंकों की सभी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।यहां तक कि अक्टूबर के महीने में भी पिछले महीने सितंबर की तरह बहुत सारी छुट्टियां (Bank Holidays) आने वाली है और लोगों को अपने बैंकों से जुड़े कामकाज करने में भी दिक्कत आएगी। आपको बता दे कीकि अक्टूबर के महीने में बैंकों की 16 दिन की छुट्टियां है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो इसे पहले ही निपट ले या फिर बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के बाद ही बैंक में जाये।

अक्टूबर में रहेंगे 16 दिन बैंक बंद

हर महीने में रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार की बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays) रहती ही हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई छुट्टियां हैं जिन्हें मिलाकर अक्टूबर में कुल 16 छुट्टियां आने वाली है। इसके अलावा कई छुट्टियां राज्य के अनुसार लागू है तो कई केंद्रीय छुट्टियां हैं। आइये आपको बताते हैं कि अक्टूबर के महीने में कौन-कौन से दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है?

इन दिनों रहेगी बैंक की छुट्टी

1 अक्टूबर 2023- रविवार
8 अक्टूबर, 2023- दूसरे रविवार की छुट्टी
14 अक्टूबर, 2023- दूसरे शनिवार के कारण छुट्टी
15 अक्टूबर, 2023- रविवार के कारण छुट्टी
22 अक्टूबर, 2023- रविवार के कारण छुट्टी
28 अक्टूबर, 2023- चौथे शनिवार के कारण छुट्टी
29 अक्टूबर, 2023- रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी

इन दिनों भी बंद रहेंगे बैंक

2 अक्टूबर, 2023- गांधी जयंती में भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
18 अक्टूबर, 2023- कटि बिहु (गुवाहाटी, असम)
21 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा/महा सप्तमी (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता)
24 अक्टूबर, 2023- दशहरा (हैदराबाद, इंफाल छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे)
25 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा यानी दसई (गंगटोक)
26 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा यानी दसई/परिग्रहण (गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर)
27 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा, दसई (गंगटोक)
31 अक्टूबर, 2023- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी

ऑनलाइन कर पाएंगे सारे काम

आपको बता दे कि अक्टूबर के महीने में बैंकों की 16 दिन की छुट्टियां (Bank Holidays) रहने वाली है, लेकिन अगर आपको लेनदेन से संबंधित कोई भी काम है तो वह आप ऑनलाइन तरीके से पूरा कर पाएंगे। इसलिए अगर आपको छुट्टी के दिन काम है तो आप ऑनलाइन सर्विसेज का फायदा उठाकर उस काम को पूरा कर सकते हैं। हालांकि बैंकों में छुट्टियां (Bank Holidays) रहने के बाद भी ATM और ऑनलाइन सेवाएं जारी रहती हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल का डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।