Jan Dhan : जनधन खाताधारक बिना बैलेंस Account से निकाल सकते हैं ₹10,000, जानें -कैसे?

प्रधानमंत्री जनधन खाते के विषय में तो आप जानते ही हैं, आपके पास होगा भी। लेकिन क्या आप जानते हैं ये खाता आपको कितनी सुविधाएं देता हैं? मतलब आप ज़ीरो बैलेंस होने पर भी इससे ओवर ड्राफ्ट का पैसा निकाल सकते हैं।  जैसा की हम जनधन खाते को हम जीरो बैलेंस खाता भी कहते हैं मतलब ये है की जनधन खाते में आपको कोई मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है।

यदि आपके खाते में कोई भी बैलेंस नहीं है, तब भी बैंक द्वारा आपके खाते से कोई चार्ज नहीं काटा जाता है।  जनधन खाते में आपको बैंक खाता, चैकबुक, पासबुक और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी देता है। 

क्या है ओवर ड्राफ्ट सुविधा और कैसे लें लाभ?

जनधन खाते में आप 10,000 रु तक ओवर ड्राफ्ट के तौर पर निकाल सकते हैं, इसकी शर्त बस इतनी है कि आपका खाते को 6 महीने पूरे हो गए हों और जिन लोगों का खाता 6 महीने से ज्यादा पुराना होता है, उन्हें अपने आप ही ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिल जाती है।  साथ ही आपको बता दें की आप जब जनधन खाता खुलवाते हैं, आप तब तुरंत ही इससे 2000 रुपए निकाल सकते हैं। 

जनधन खाते का लाभ 

  1. जनधन खाते के लिए आपको कोई भी पैसा बैंक को नहीं देना होता है। 
  2. जनधन खाते में जीरो बैलेंस होने पर भी बैंक आपसे कोई चार्ज नहीं वसूलता है। 
  3. इसमें आप  2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं, जिसपर आपको ब्याज भी मिलता है। 
  4. 30,000 रुपए तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस  भी इसमें दिया जाता है।