ससुर रजनीकांत की नज़रों से बचते फिर रहे हैं उनके दामाद धनुष, पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का खुल गया राज

डेस्क : ऐश्वर्या से अलग होने के बाद अब धनुष अपने ससुर रजनीकांत से मिलने के लिए इंकार कर दिया है। दो दिन पहले ही धनुष ने यह ऐलान किया था कि वह 18 साल की शादी तोड़कर अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग हो जाएंगे, फिर जैसे ही यह बात इंटरनेट पर आई तो कई लोग हक्के बक्के रह गए।

इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मच गया है क्योंकि यह बात सभी जानते थे कि ऐश्वर्या धनुष एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जब रजनीकांत को पता चला कि धनुष और ऐश्वर्या के बीच दूरियां आ गई है और वह अलग होने का ऐलान करने वाले हैं तो उन्होंने अपने दामाद और बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन धनुष ने रजनीकांत से मिलने और कोई भी मीटिंग करने से इंकार कर दिया। वह अभी तक अपने घर पर वापस नहीं लौटे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि उनकी मुलाकात रजनीकांत से ना हो पाए। वह लगातार काम की व्यस्त हैं।

Dhanush

दरअसल धनुष रजनीकांत की बहुत इज्जत करते हैं। वह रजनीकांत को ससुर नहीं बल्कि अपना गुरु मानते हैं। धनुष को इस बात का डर था कि वह चाहकर भी रजनीकांत की कोई बात नहीं टाल पाएंगे, इसलिए धनुष ने इससे बचने का तरीका निकाला और वह अपने घर पर वापस नहीं लौटे। वह यहां-वहां अपनी शूटिंग करते रहे। खबर यह भी है कि रजनीकांत का मान रखते हुए धनुष और ऐश्वर्या कानूनी रूप से अलग नहीं हो रहे हैं। वह दोनों तलाक नहीं लेंगे, बस दोनों अलग-अलग घरों में रहकर अपने बच्चों की परवरिश करेंगे।

हालांकि धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने से रजनीकांत को बड़ा झटका लगा है क्योंकि 5 साल पहले ही उनकी दूसरी बेटी सौंदर्या की शादी भी इसी तरह से टूट गई थी।