मां की कार्बन कॉपी दिखती हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं, कुछ हुईं हिट तो कुछ…

Bollywood Actress Looks Like Of Their Mother : बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। मगर इन अभिनेत्रियों को यह सुंदरता अपनी मां से मिली है। बता दें कि बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं। उनके चेहरे में इतनी समानता देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्री हैं इस लिस्ट का हिस्सा।

ईशा देवल

ईशा देओल बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी हैं। आपको बता दें कि हेमा मालिनी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थी। उनकी खूबसूरती और अदाकारी के लोग दीवाने थे। आपको बता दें कि हेमा मालिनी की बेटी ईशा देवल हूबहू अपनी मां जैसी दिखती है। चेहरे में इतनी समानता होने के बावजूद ईशा देवल अपनी मां जैसी सफलता प्राप्त नहीं कर पाई।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। श्रद्धा को यह खूबसूरती अपने मां से विरासत में मिली है। जी हां, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हुबहू अपनी मां शिवांगी कोल्हापुरी की तरह दिखती हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा का चेहरा हूबहू अपने मां जैसा लगता है। सारा भी अपनी मां अमृता सिंह की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।

जान्हवी कपूर

जहान्वी कपूर बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी (sridevi) की बेटी हैं। आपको बता दें कि जहान्वी की शक्ल अपनी मां श्रीदेवी से काफी मिलती-जुलती है। जान्हवी भी अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया भट्ट अपनी क्यूटनेस के लिए जानी जाती है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट को यह खूबसूरती और क्यूटनेस अपनी मां से विरासत में मिली है। आलिया अपनी मां सोनी राजदान की तरह दिखती है।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। आपको बता दें कि कियारा हूबहू अपनी मां जेनेवीव की तरह दिखती है। कियारा की मां बेहद खूबसूरत हैं।

सोहा अली खान

बॉलीवुड की अभिनेत्री सोहा अली खान की शक्ल हूबहू उनकी मां शर्मिला टैगोर जैसी लगती है। सोहा अपनी मां शर्मिला टैगोर की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।