सोनाक्षी सिन्हा को अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा पर नहीं है भरोसा, कहा – लगता है कुंवारी ही मरना पड़ेगा, जानें- ऐसा क्यों कहा?

डेस्क: इस वर्ष का अंतिम महीना शुरू हो चुका है, इसमें बॉलीवुड कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जो अपने नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं, आसान भाषा में कहे तो कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके लिए उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, बता दे की हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी 10 साल पुरानी गर्लफ्रैंड चित्रलेखा से शादी कर ली। और अब इसके बाद फैंस विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का इंतज़ार कर रहे हैं।

सोनाक्षी को अपने पिता पर भरोसा नहीं है: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्की और कटरीना इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसमें ज्यादा समय भी नहीं बचा है। इतना ही नहीं फैंस आलिया और रणवीर की शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और अब इस लिस्ट में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। और वो नाम है दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का लेकिन सोनाक्षी को शादी के मामले को लेकर अपने पिता पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

अपनी शादी को लेकर इतना एक्साइटेड है सोनाक्षी: बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल में इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उनके पैरंट्स उनके लिए लड़का नहीं ढूंढ पाएंगे और अगर वो ये काम अपने पिता पर छोड़ दें तो वह घर पर बैठी कुंवारी रह जाएंगी। इस दौरान सोनाक्षी ने बताया कि उनके पैरंट्स को पता है कि जब वह शादी के लिए तैयार होंगी तो अपने आप कर लेंगी।

लाइफ में एक अच्छे पार्टनर की तलाश है: आगे उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की जब वो 21-22 साल की थीं तब उन्हें सच्चा प्यार हो गया था और उनका यह रिलेशनशिप 5 साल तक चला था। लेकिन, बाद में उनका ब्रेअकप हो गया था। सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने उस रिश्ते से बहुत कुछ सीखा और सबक भी लिया है। उन्होंने कहा आपको अपने लाइफ में एक ऐसे इंसान की ज़रूरत होती है जो आपको झेल सके।

सलमान खान के घर रिश्ते को लेकर चर्चा है: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बॉलीवुड के गलियारों में सोनाक्षी की शादी की भी सुगबुगाहट काफी तेज हो गयी है और खबरों की माने तो सोनाक्षी एक्टर सलमान खान के ही परिवार के एक सदस्य से शादी करने वाली हैं। बता दें कि यह इंसान कोई और नहीं बल्कि एक्टर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा हैं।