56 साल के हुए शाहरुख़, मन्नत में लौट आई फिर से खुशियां- घर के बाहर रात से लगा है लोगों का हुजूम – देखें Video

डेस्क : मन्नत में एक बार फिर से खुशियाँ आ गई हैं। आज शाहरुख़ खान का जन्मदिन है। शाहरुख़ अब 57 साल के हो जाएंगे। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी एक्टिंग करियर में कोई कमी नहीं है। बॉलीवुड में वह एक बेहतरीन रोमांटिक एक्टर के रूप में देखे जाते हैं। अब उनके लिए लगातार केक, गुलदस्ते और गिफ्ट भेजे जा रहे हैं।

B’day Spcl: टीवी से शुरू हुआ सफर, बने ‘बादशाह’, आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं शाहरुख खान

उनकी जन्मदिन की पहली रात से ही लगातार कई विडिओ शेयर हो रहे हैं। बता दें की उनके पूरे घर पर लाइट सजी हुई है। उनके चाहने वाले लगातार उनको देखने के लिए उनके घर के बाहर आए हुए हैं। इतना ही नहीं कई लोग पोस्टर मोमबत्तियां लेके आए हुए हैं और शाहरुख़ की के लिए बेताब हैं। इन सबके के बीचमें पुलिस बल का भी दस्ता शाहरुख़ के घर पहुंचा हुआ है।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की इस बार उन्होंने कोई ग्रैंड पार्टी का आयोजन नहीं किया है। वह बस अपने घर पर ही रहकर घरवालों के साथ केक काटेंगे, उनके घर के बाहर एक बड़ा जन सैलाब उनका लंबे समय से इंतजार कर रहा है। कोई शाहरुख़ के जन्मदिन पर नाच रहा है तो कोई ख़ुशी मना रहा है। लम्बे समय से उनका परिवार एक मुश्किल दौर से गुजर रहा था। इतना ही नहीं उनके बड़े बेटे आर्यन खान 25 दिन जेल में थे। उनको ड्रग्स के मामले जेल भेजा गया था लेकिन अब वह Bombay HC के जरिए जमानत हासिल करने में कामयाब हो गए हैं।

शाहरुख़ खान के जन्मदिन की रात हमें कैसे नज़ारे देखने को मिलेंगे यह तो वक्त ही बताएगा। लोगों को फिर से इंतज़ार है की कब शाहरुख़ गेट के बाहर या फिर छत पर आकर दोबारा उनका शुक्रिया अदा करते हैं। सबको शाहरुख़ की एक झलक का इंतज़ार है।