Salman Khan के ऊपर रात में सांप ने किया जानलेवा हमला, रात के 3 बजे हुए अस्पताल में भर्ती – जानें एक्टर का हाल

डेस्क : बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) को बीती रात एक सांप ने डस लिया। बता दें की 27 दिसंबर को उनका जन्मदिन आता है लेकिन जन्मदिन से पहले ही उनको इस बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरअसल वह क्रिसमस पार्टी के लिए एक फ़ार्महाउस पर गए हुए थे, पार्टी के दौरान ही उनको सांप ने डस लिया।

यह घटना पनेवल स्थित फार्महाउस पर हुई है। सलमान खान (Salman Khan)इस वक्त नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किए गए थे। बता दें की जिस सांप ने सलमान खान को काटा है वह बिना जहर का था। (non-venomous snake) फिलहाल तो सलमान खान की जान को कोई ख़तरा नहीं है लेकिन उनके घर वाले अभी भी चिंता में हैं। पूरा इलाज होने के बाद अब सलमान खान अपने फामहाउस पर लौट चुके हैं।

काम की बात करें तो सलमान खान ने आधिकारिक तौर पर पिछले हफ्ते मुंबई में बजरंगी भाईजान की अगली सीरीज की घोषणा की थी। इस फिल्म का सीक्वल लिखने के लिए एस एस राजामौली के पिता, के वी विजयेंद्र प्रसाद तैयार है। बता दें की इन्होने ही मूल फिल्म को लिखा था। सलमान ने राजामौली के साथ आने वाले समय में मैग्नम ओपस के लिए भी पूरा समर्थन दिया था। आने वाले समय में सलमान खान, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ स्क्रीन पर दिखेंगे।