Priyanka Chopra के बच्चे की सामने आई डिटेल- जानें लड़का है या लडकी?

डेस्क : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना परचम लहराने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी के जरिए मां बनी है। शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोन्स ने सोशल मीडिया पर अपने पैरेंट बनने की जानकारी दी। प्रियंका और निक का यह बच्चा लड़का है या लड़की अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। फैंस के बीच इस बात को जानने की बड़ी लालसा देखी जा रही है।

प्रियंका का बच्चा लड़का है या लड़की इस बात को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही है कि उनके घर नन्ही परी आई है। यूएस की वीकली रिर्पोट की माने तो निक और प्रियंका के यहां बेटी पैदा हुई है। हालांकि, अभी अधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। फैंस के साथ – साथ फिल्मी सितारे भी उन्हें जीवन के नए चैप्टर में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मालूम हो कि साल 2018 में इस कपल ने शादी की थी। प्रियंका और निक ने इस जानकारी को साझा करते हुए लिखा था कि इस बात को बताते हुए हमें काफ़ी खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के माध्यम से बच्चे का स्वागत किया है। इस खुशी के पलों के लिए आपसे हम कुछ प्राइवेसी मांगते हुए जिससे कि हम अपने परिवार पर ध्यान दे सके। शुक्रिया!

पहले भी उनकी टमी दिखने पर बेबी बंप समझ लिया गया और फिर बाद में इसपर उनसे सवाल भी किए गए। प्रियंका चोपड़ा से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे सेरोगेसी से पैरेंट बन चुके हैं। अब फिलहाल तो इंतज़ार हैं उनके बच्चे की पहली झलक का।