प्रिंटेड बिकिनी पहन जान्हवी ने लगाई पानी में आग, बढ़ाया इंटरनेट का पारा -फैंस बोले ‘जलपरी’

डेस्क : जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सूट सलवार और साड़ी से लेकर मोनोबिकिनी तक सभी से जान्हवी अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। जान्हवी गॉर्जियस होने के साथ ही फैशन डीवा भी बन चुकी है। उनका फैशन सेंस उनके फैन्स को तारीफ़ करने पर मजबूर कर ही देता है। एक बार फिर इस अदाकारा ने बिकिनी पहनकर पानी में काफ़ी अट्रैक्टिव पोज देकर अपने फैंस के दिलों में आग लगा दिया है। लोग उनकी काफ़ी तारीफ़ कर रहे हैं।

जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी काफ़ी स्टनिंग और सेजलिंग पिक्चर शेयर की है। इसमें उन्होंने येलो प्रिंटेड बिकिनी पहन रखा है और पुल में चिल करती नज़र आ रही हैं। जान्हवी अपने मी टाईम को काफ़ी एंजॉय कर रही हैं। तस्वीर में जान्हवी ने येलो प्रिंटेड बिकिनी पहना हुआ है और इसके साथ न्यूड मेकअप किया हुआ है। उनका लुक बिलकुल नेचुरल है जो उन्हें और भी अधिक हॉट लुक दे रहा है।

बता दें, कि फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया हार्ट इमोजी और फायर इमोजी के रूप कॉमेंट बॉक्स में दे रहें हैं। उनकी तस्वीर को लाखों लोगों ने अब तक लाईक कर दिया है। लोग उन्हें ब्यूटी क्वीन, फेब्यूल्स कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, मार्मेड लग रही हो। तो वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें जलपरी बताया है। मोनोबिकिनि के बाद अब जान्हवी का यह बिकिनी पहना हुआ तस्वीर काफ़ी वायरल हो रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपने पिता बोनी कपूर के साथ फिल्म ‘मिली‘ में काम कर रही हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। साथ ही जान्हवी फिल्म ‘गुड लक जैरी’ और ‘तख्त’ में भी नज़र आने वाली है।