Parineeti Raghav Engagement: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की फेमस हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने 14 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे के साथ बेहद खुश और अच्छे लग रहे हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने सगाई के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की जिसे उनके फैंस बेहद प्यार दे रहे हैं। आइए तस्वीरों पर डालते हैं एक नज़र!
पहली बार रोमांटिक हुए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई पंजाबी पारंपरिक रीति रिवाज से पूरी की गई। सबसे पहले पंजाबी रीति रिवाज की प्रार्थना अरदास को शुरू किया गया। इसके बाद भजन गायन की प्रक्रिया चली तथा इसके बाद गुरुद्वारे की तरफ दोनों परिवार ने रुख किया। इसके बाद गुरुद्वारे में शाम 5:00 बजे सुखमणि साहिब द्वारा सिखों के ग्रंथ गुरु ग्रंथ के पाठ को पढ़ा गया तथा इस पूरे रीति रिवाज के बीच करीबी रिश्तेदारों एवं दोनों परिवार की मौजूदगी में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई।
View this post on Instagram
राघव और परिणीति की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान तथा परिणीति चोपड़ा की बहन एवं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़े वीआईपी गेस्ट नजर आए। इंस्टाग्राम पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की रोमांटिक तस्वीरें शामिल हो रही है। पहली तस्वीर में ही राघव और परिणीति एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में राघव और परिणीति के हाथों में पहनी हुई सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बात करें परिणीति चोपड़ा की ड्रेस की तो परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से अपनी आउटफिट डिजाइन करवाई थी।