..तो क्या श्रद्धा कपूर करने जा रही बॉयफ्रेंड संग शादी! दुल्हन के जोड़े में पहली झलक आई सामने…

डेस्क : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। श्रद्धा एक फोटोग्राफर जिसका नाम रोहन श्रेष्ठ है, के साथ लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। श्रद्धा और रोहन एक-दूसरे को डेट करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर लंबे समय से रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रहीं हैं। रोहण श्रेष्ठ पेशे से एक फोटोग्राफर हैं। इन सेलिब्रिटी कपल को लेकर खबर आ रही है कि दोनों ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

बीते समय श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन की मालदीव्स वाली तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके अभिनेता-बेटे प्रियांक शर्मा से जब श्रद्धा कपूर की शादी की चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में क्या कहूं ?मुझे इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है! लेकिन शादी का इंतजार करना बहुत अच्छी बात होती है और यह सबको पसंद है। बता दें कि प्रियांक शर्मा श्रद्धा कपूर के चचेरे भाई हैं।

जब यह सवाल पद्मिनी कोल्हापुरे से पूछा गया तो उन्होंने अचंभित होकर कहा की शादी एक अच्छा काम है। यदि होगी तो हम आप लोगों को जरूर बताएंगे। बता दें कि श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में की थी। जिसमें उन्होंने “तीन पत्ती” नाम की पिक्चर में जबरदस्त एक्टिंग करके जनता का मन मोह लिया था। उन्होंने एबीसीडी, एक विलन, हैदर, बाघी और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।