OMG-2 पर भड़के महाकाल के पुजारी, कहा- ‘कानूनी कार्रवाई करेंगे..मंदिर को सेक्स से..

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 O My God 2 रिलीज से पहले ही विवाद का हिस्सा बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर कई विवाद हो चूक हैं, ऐसे में हाल ही में खबर हैं, की इस फिल्म को लेकर अब महाकाल मंदिर के पुजारी नाराज है, जिसके चलते वे अब कानूनी कार्रवाई करने को तैयार है।

आपको बता दे की OMG 2 O My God 2 के शुक्रवार के रिलीज के बाद उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मेकर्स पर आरोप लगाया है की उन्होंने मंदिर को लेकर कई ऐसे सीन्स दिखाई है, जो की मंदिर की परंपरा को भंग करते हैं।  ऐसे में पुजारी अब वकीलों की सलाह ले रहे है। इसके तहत मेकर्स को कोर्ट का नोटिस भी जारी किया जा चुका है।  यही नहीं पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी इस फिल्म का विरोध किया हैं। पंडित मिश्रा ने फिल्म O My God 2 में महादेव को दुकान से कचोरी लेने को लेकर विरोध किया हैं।  

O My God 2 पुजारियों का कहना हैं की फिल्म का ट्रैलर देखने के बाद फिल्म से कई सीन्स को हटाने की मांग की गई थी, अब भी उन्हे फिल्म के कई सीन्स से आपत्ति हैं। जिसके चलते वे अब कोर्ट तक जाने को तैयार है। फिल्म पर उज्जैन पुजारियों का विरोध फिल्म के प्रोमो के सामने आने के बाद से ही देखा जा रहा हैं, इसके बाद फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने के बाद विरोध और बढ गया।

इसके तहत पुजारियों के द्वारा पहले ही मेकर्स को कोर्ट का नोटिस जारी किया जा चुका है।  फिल्म देखने के बाद पुजारियों का कहना है की फिल्म में सेक्स के साथ मंदिर को जोड़ा गया है, जो की वे बर्दास्त नहीं कर सकते। इसके अलावा मंदिर को कोर्ट   तक लाना भी उन्हे O My God 2 फिल्म में पसंद नहीं आया हैं।