Kangana Ranaut के बाद अब हिजाब विवाद पर ‘कामसूत्र’ फेम ऐक्ट्रेस Sherlyn Chopra ने कह दी बड़ी बात

देश भर में हिजाब को लेकर बवाल मचा हुआ है। आम लोग से लेकर फिल्मी हस्तियां भी इसपर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में बॉलिवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने अपनी राय रखी थी, जिसके बाद अभिनेत्री शबाना आज़मी ने इसका जवाब दिया था। अब ऐसे में एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जिसके बारे में शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी। फिल्म ‘कामसूत्र’ में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में आग लगाने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

एक्ट्रेस ने कहा कि जो भी लोग हिजाब का पक्ष ले रहे हैं, वह दुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। किसी सामान्य बात पर राजनीति करना गलत है, इसका पक्ष लेना सही नहीं है। मेरा मानना है कि यह हमारे देश की एकता को तोड़ता है। हमें शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। सभी मुस्लिम बहनों से मेरी यह गुजारिश है कि केवल वह शिक्षा को महत्व दें, ताकि शिक्षा की जीत हो।

बता दें कि विवादों में घिरी रहने वाली अभिनेत्री कंगना रानौत ने वैज्ञानिक और लेखक आनंद रंगनाथन की एक पोस्ट साझा इंस्टाग्राम पर लिखा कि, साहस दिखाना है तो अफ़गानिस्तान में बुर्का ना पहन कर दिखाओ। आजाद होना सीखो, ना कि खुद को पिंजरे में कैद करना। जिसके बाद शबाना आज़मी ने ट्वीटर वार करते हुए कंगना से सवाल किया और लिखा कि यदि मैं गलत हूं तो मुझे सुधारो, लेकिन अफ़गानिस्तान एक धार्मिक राज्य है और भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य।

मालूम हो कि उडुपी के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन में 6 छात्राओ को हिजाब पहन कर आने पर रोका गया था। तब छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के इस फ़ैसले का विरोध किया। मामला बढ़ता गया और कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं के पेरेंट्स और अधिकारियों के साथ बैठक की। हालांकि, यह बैठक बेनतीजा रही।

अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि इस विवाद को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन और तनाव बढ़ गया है। कई जगहों से पथराव की घटनाएं भी सामने आई है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस प्रशासन को बीच में आना पड़ा।