Income Tax के अधिकारियों ने की Sonu Sood की तारीफ, बोले ऐसी आसान IT रेड आजतक नहीं मारी – एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

डेस्क : एक बार फिर से सोनू सूद ने जनता का दिल जीत लिया है। बता दें कोरोना काल से वह काफी जोर शोर से लोगों की मदद करते नजर आए थे। उन्होंने सभी मजदूरों को घर छोड़ने से लेकर खाना खिलने तक की पूरी जिम्मेदारी उठाई थी। बता दें की जब कभी कोई व्यक्ति परेशान होता तो मुसीबत के वक्त सोनू सूद को पुकारता। सोनू सूद की टीम हमेशा ही जरूरत मंद की मदद के लिए तैयार रहती और सहायता के लिए कहीं भी पहुँच जाती। सोनू सूद के ठिकानों पर हुई रेड अब तक की सबसे अच्छी रेड है।

ऐसा हम नहीं बल्कि खुद IT रेड करने वाले अधिकारी कह रहे हैं। बता दें की सोनू सूद के 6 ठिकानों पर अचानक ही IT विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी थी। 3 दिन तक छापेमारी लगातार चली। रेड के दौरान सोनू सूद ने सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग किया। सोनू सूद बताते हैं की जब उन्होंने कागज़ मांगे तब हमने कागज़ दिए। उन्होंने जब फाइल डॉक्यूमेंट और सभी कागजात मांगे तो हमने तुरंत लाकर दे दिए। जैसे ही अधिकारियों ने यह देखा तो वह काफी खुश हो गए।

बाद में सोनू सूद ने पुछा की आप लोगों की यह रेड कैसी थी ? तो अधिकारियों का जवाब था की यह रेड सबसे आसान थी। सोनू सूद का कहना है की हर पैसा जरूरतमंद तक पहुंचना प्रयास में लगे हुए हैं। मेरे पास इस वक्त 54 हजार बिना पढ़े हुए मेल, हजारों वाट्सएप मैसेज, फेसबुक, ट्विटर आदि हैं। इन्हीं के साथ विदेशी कैश के जरिए 18 करोड़ रूपए बरामद किए गए हैं जिसका हिसाब दे दिया गया है। हमारी टीम ने एक भी पैसा इधर से उधर नहीं होने दिया। हालाँकि 2 दिन पहले ही यह खबर आई थी की सोनुसूद ने विदेशी धन प्राप्त कर FCRA कानून का उल्लंघन किया है। FCRA कानून यह कहता है की जो भी विदेशी धन प्राप्त होगा वह पहले सरकार द्वारा बनाए गए दिल्ली के SBI में जाएगा। वहीँ 20 करोड़ रूपए की हेरा फेरी का भी आरोप लगाया था। लेकिन अब सारा हिसाब पानी की तरह साफ़ हो गया है।