67 साल की उम्र में भी Rekha कैसे दिखती है जवां, जानिए क्या है रेखा की ब्यूटी सीक्रेट

डेस्क : बॉलीवुड की अभिनेत्री रेखा( Rekha) के बचपन का जीवन इतना अच्छा नहीं बीता था। उनके पास पैसों की तंगी रहती थी, जिसके चलते उन्हें फिल्मों की दुनिया में आना पड़ा था। रेखा की उम्र 67 वर्ष हो गई है, बता दें कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है उनका सौंदर्य और निखरता जा रहा है।

Timeless beauty Rekha's beauty secrets revealed

शुरुआती दिनों में रेखा को कोई देखना भी पसंद नहीं करता था लेकिन आज है कि उनकी उम्र ढलने का नाम ही नहीं ले रही है। इस वक्त रेखा के कई दीवाने हैं। रेखा ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगों को लंबे समय तक फिल्मी दुनिया से जोड़े रखा। रेखा ने खूब संघर्ष किया और कामयाबी हासिल की। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि रेखा एक फिल्म के 13 से 14 करोड़ रुपए ले लेती है।

रेखा निस्संदेह भारतीय सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्रियों में से एक हैं। रेखा के 66वें जन्मदिन पर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ अनजानी बातें जानने लायक हैं। रेखा को गाने का बहुत शौक है और आरडी बर्मन के अनुरोध पर, अभिनेता ने अपनी फिल्म ‘खूबसूरत’ में दो गाने भी गाए। कॉन्वेंट स्कूल जाने के बाद रेखा नन बनना चाहती थीं और लोगों की सेवा करना चाहती थी।

इसके अलावा, वह दुनिया की यात्रा करना चाहती थी और एयर होस्टेस बनना चाहती थी। आज उनकी उम्र कम करने वाली सुंदरता भी एक फिट जीवन जीने के प्रति उनके झुकाव का ही परिणाम है। रेखा को यूके पत्रिका की ईस्टर्न आई द्वारा सितंबर 2006 में “एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं” में से एक चुना गया था। रेखा 2012 से राज्य सभा की मेंबर हैं।

Throw back photo of Rekha ji | Indian photoshoot, Most beautiful indian  actress, Indian film actress