Honey Singh को मिला कोर्ट से एक और नोटिस, UAE की प्रॉपर्टी और जेवर बेचने पर लगी रोक – पत्नी शालिनी ने किया था आवेदन

डेस्क : बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह के ऊपर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। शालिनी तलवार का कहना था कि हनी सिंह उनके साथ घर पर बीते 10 साल से मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उनकी पत्नी ने कई आरोप हनी सिंह के परिवार पर भी लगाए।उन्होंने बताया था की मेरे साथ जानवरों जैसा बर्ताव होता था। अब हनी सिंह की पत्नी उनसे अलग होना चाहती हैं और 10 करोड़ रूपए के मुआवजे की मांग कर रही है।

इस मामले पर 28 अगस्त को सुनवाई होनी थी लेकिन हनी सिंह सुनवाई में नहीं पहुंचे थे और उन्होंने बिमारी का बहाना बनाकर छुट्टी मार ली थी, जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह को फटकार लगाई थी और 2 सितंबर की अगली तारीख पर पेश होने के लिए कहा था। ऐसे में 2 सितंबर को हनी सिंह कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने अपनी आय से जुड़ी जानकारी जमा करवाई, इतना ही नहीं मेट्रोपोलिटन अदालत ने चैम्बर में कहा की दोनों वापस से सुलह कर लें, लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आया। हनी सिंह की पत्नी का साफ़ शब्दों में कहना है की वह उनसे अलग रहना चाहती हैं।

हनी सिंह की पत्नी की अब एक और डिमांड निकलकर आई है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट से कहा है कि हनी सिंह के नाम पर दिल्ली, चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि दुबई में भी बहुत ज्यादा प्रॉपर्टी है। वह नहीं चाहती कि हनी सिंह अपने हिसाब से किसी को भी प्रॉपर्टी ट्रांसफर कर दें। यहां तक कि शालिनी तलवार की ज्वेलरी और कोई भी निजी सामान बेचने का हक़ हनी सिंह के पास नहीं होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार 10करोड़ के मुआवजे की मांग पर अटकी हुई है। इसके अलावा उन्होंने एक फ्लैट भी मांगा है जिसका किराया 5 लाख रहेगा। बता दें कि शालिनी तलवार अपनी माँ के भरोसे जिंदा नहीं रहना चाहती है। इसलिए वह मुआवजे की डिमांड कर रही हैं।