Dhurandhar : बॉलीवुड ने कई रिकॉर्ड तोड़ा है, लेकिन इस बार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने कमाल कर दिया है। फिल्म ने रिलीज होने के तीसरे दिन ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सिनेमा घरों में दर्शकों की भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही।
वहीं इस सिनेमा में हीरो से लेकर सभी किरदारों ने अपना काम बखूबी किया है। यही कारण है कि धुरंधर वीकेंड पर जोरदार कलेक्शन किया। इसके बाद लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया धमाका होने वाला है। यह धमाका होगा कलेक्शन का। कई सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
पब्लिक रणवीर सिंह को पर्दे पर देखना चाह रही थी।अब इस अंदाज में देखना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें की इस फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए अब जानते हैं कि धुरंधन ने चौथे दिन कितने की कमाई की है।
चौथे दिन भी धुरंधर का धमाका
धुरंधर ने पहले वीकेंड में जोरदार कमाई की। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की चौथे दिन की कमाई 1.21 करोड़ रुपए से अधिक है। मूवी की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एक छाप छोड़ सकती है। इसमें सिनेमा में काम करने वाले हर किरदार का योगदान है।
वहीं अक्षय खन्ना विलेन के किरदार में हैं। यह फिल्म उनके कम बैक के तौर पर देखा जा रहा है। दर्शकों का कहना है की पूरी फिल्म एक तरफ और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का अभिनय एक तरफ है। हालांकि अक्षय खन्ना ने कम बैक तो औरंगज़ेब सिनेमा से ही कर लिया था। लेकिन इस बार उनका पलड़ा ज्यादा भारी है।
धुरंधर में सभी धुरंधर एक साथ
धुरंधर की खास बात यह भी है कि इसमें बॉलीवुड के सभी धुरंधर एक साथ हैं। इस फिल्म में आपको रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और दमदार रूप में अक्षय खन्ना शामिल हैं।
अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बड़े स्क्रीन पर जब यह सब अपने फार्म में दिख रहे होंगे तो फिर मंजर कैसा होगा। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर समेत कई बड़े सितारों ने फिल्म की तारीफ की है। अर्जुन कपूर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखते हैं कि “धुरंधर की पावर देख में हैरान रह गया।

