Bollywood में खूब कमाया नाम लेकिन आज भी है इन स्टार को अपनी शादी का है इंतजार

डेस्क : बॉलीवुड(Bollywood) जगत में कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिनका काफी नाम है। सन 90 के दशक से लेकर आज तक उनकी हर फिल्म लोगों ने खूब पसंद की है। इस वक्त उनके पास खूब संपत्ति है, विदेशों में जमीन लेकर बड़े-बड़े बिजनेस खड़े करना अब उनके लिए चुटकियों का खेल हो गया है लेकिन इन सबके बीच भी आज तक उनकी शादी नहीं हुई है।

कई लोगों को उनकी शादी का इंतजार है। आज हम आपके आगे ऐसे ही बॉलीवुड स्टार की लिस्ट लेकर आए हुए हैं जहां पर आप यह जान पाएंगे कि कौन से वह सितारे हैं जिनकी आज तक शादी नहीं हुई

अक्षय खंन्ना : सबके चहेते बॉलीवुड सुपरस्टार दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना की आज तक शादी नहीं हुई है। वह आज भी सिंगल है उनकी उम्र 47 वर्ष हो चुकी है। अक्षय खन्ना ने अपने आपको शादी जैसी चीज से काफी दूर रखा हुआ है।

उदय चोपड़ा : उदय चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक छोटे समय के लिए काम किया और कई फिल्मे हीर करवाई। आज उनकी उम्र 49 साल हो गई है। उदय चोपड़ा मशहूर फिल्म डायरेक्टर यश चोपड़ा के बेटे हैं लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं।

करण जौहर : बॉलीवुड इंडस्ट्री में करण जौहर का बहुत बड़ा नाम है, बता दें कि करण जौहर के पिता दिवंगत फिल्म निर्माता यश जौहर है। आज तक करण जौहर ने शादी नहीं की लेकिन उनके दो बच्चे हैं जो IVF तकनीक से पैदा किए गए हैं।

एकता कपूर और तुषार कपूर : एकता कपूर के सीरियल के बारे में तो आप जानते ही होंगे। वह बॉलीवुड सुपरस्टार जितेंद्र के बेटी हैं। इस वक्त उनकी उम्र 40 साल हो गई है लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं की। उनके भाई तुषार कपूर ने भी शादी नहीं की और उनके भी बच्चे हैं। यह बच्चे सरोगसी से प्राप्त किए गए हैं।

सलमान खान : सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने कलाकार है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और जनता का मनोरंजन किया है। उनके अफेयर की चर्चा तो हमेशा होती है लेकिन शादी तक वह बात पहुँचने नहीं देते हैं। सलमान खान की उम्र 56 वर्ष हो गई है लेकिन उन्होंने आजतक शादी का विचार भी नहीं किया।