तलाक की खबरों के बीच निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ते की खटास को लेकर कही बड़ी बात – दोनों साथ रहेंगे या नहीं जानें

डेस्क : भारत में इस वक्त कई सेलिब्रिटीज की लगातार चर्चा हो रही है, ऐसे में बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी चर्चा में आ गई है बता दें कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति के नाम को हटा दिया था जिसके बाद लोग उनकी चर्चा करने लगे थे। लोगों का मानना था की वह अब तलाक लेने जा रहे हैं।

निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने अपने नाम के पीछे से जोनस हटा दिया था। लोगों का दावा था कि अब जल्द ही प्रियंका चोपड़ा अलग हो जाएंगी लेकिन इन सब अफवाहों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे साफ पता चल रहा है कि दोनों तलाक किसी भी कीमत पर नहीं लेने वाले हैं।

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर साझा की है तस्वीर में साफ दिख रहा है कि दोनों एक दूसरे की बाहों में जुटे हुए हैं और एक दूसरे को निहार रहे हैं। ऐसे में फोटो के जरिए लोगों को समझ आ गया है कि दोनों के बीच काफी नजदीकियां है। दोनों ने जिस तरीके का आउट फिट धारण किया है वह काफी जच रहा है। निक जोनस ने सभी को हैप्पी थैंक्सगिविंग कहा है -इसके बाद उन्होंने कहा है कि मैं आप सभी का आभारी रहूंगा। इतना ही नहीं निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें भी साझा की है।

उन्होंने अपने दोस्त और पूरे परिवार को आई लव यू भी कहा है। फिलहाल के लिए निक जोनस की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू और ईसाई रीति रिवाजों के अनुसार शादी की थी। यह शादी 2018 में राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी, बता दें कि जब जोनस ब्रदर्स का शो आया था तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति का जमकर मजाक उड़ाया था लेकिन आज वह अपने पति पर गर्व महसूस करती हैं। कई लोग प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर रिएक्शन देते नजर हैं।