जयमाल के टाइम जोर जोर से चिल्लाने लगी Alia Bhatt- पति रणबीर की इस हरकत से हो गई गदगद-देखें Video

डेस्क : दरअसल इस वक्त रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधन में बंध चुके हैं। लंबे समय से लोग रणबीर कपूर को बेस्ट बॉयफ्रेंड कहकर बुलाते थे लेकिन अब उन्होंने एक ऐसी चीज कर दी है जिसकी वजह से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लंबे समय से दोनों इस शादी के वीडियो की चर्चा कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें की कल वह दिन आ ही गया जब दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए, दोनों के बीच खूब गदर केमिस्ट्री देखने को मिली।

इतना ही नहीं जिस प्रकार से दोनों ने शादी को एन्जॉय किया वह देखते बन रहा था। यह शादी उनके अपार्टमेंट वास्तु में हुई थी, बता दें कि जय माल सेरेमनी के दौरान रणबीर को अन्य लड़कों ने ऊपर उठा लिया था लेकिन तभी आलिया भट्ट जोर जोर से चिल्लाने लगी थी कि आखिर वह उनके गले में माला कैसे डालें? इसके बाद वह नीचे आ गईं। फिर वह अपने घुटने पर बैठ गए और आलिया ने उनके गले में लामा डाल दी। यह वीडियो देखकर सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई जगह पर रणबीर कपूर आलिया को लेकर प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्हें कई बार होटल के बाहर साथ में हाथ में हाथ डाले पकड़े स्पॉट किया गया है। आलिया भट्ट और रणबीर की इस हरकत को देखकर सभी लोग काफी खुश हैं।

आलिया और रणबीर गुरुवार को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। शादी रणबीर के पाली हिल स्थित आवास वास्तु में हुई थी। शादी में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नव्या नवेली नंदा और आकाश अंबानी शामिल हुए। बुधवार को दोनों ने प्री-वेडिंग सेरेमनी की। रणबीर ने अपने पाली हिल स्थित निवास वास्तु में मेहंदी और हल्दी समारोह की मेजबानी की। समारोह में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और करण जौहर समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। बुधवार शाम को, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने पपराज़ी से पुष्टि की कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। नीतू का भी कहना था की परिवार आगे बढ़ाना जरूरी था।