फिल्म जोधा अकबर मैं ऐश्वर्या के सभी गहने थे असली, सुरक्षा गार्डों की लगी थी चौकसी

डेस्क : मुगल बादशाह अकबर और उनकी हिंदू पत्नी जोधा की प्रेम कहानी काफी गहरी थी। इन दोनों के प्यार के ऊपर कई सारे फिल्म और सीरियल भी बन चुके हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ में विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने जोधाबाई का किरदार निभाया था। ऐश्वर्या खूबसूरती के साथ अपने अभिनय से भी लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुकी है।

अपनी लुक्स की वजह से ऐश्वर्या हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। जोधा अकबर में ऐश्वर्या के खूबसूरत लुक के साथ लोगों की नज़रें उनकी गहनों पर भी गई थी। आइए जानते हैं इन खूबसूरत के गहनों की विशेषताएं-

फिल्म में जो भी गहने ऐक्ट्रेस ने पहने थे वे सभी असली गहने थे। ये सिर्फ सोने की नहीं, बल्कि बेशकीमती रत्नों और मोतियों के बने हुए थे। इन गहनों को पहनने के बाद अभिनेत्री किसी असली महारानी से कम नहीं लग रही थी। फिल्म में ऐश्वर्या को सजाने के लिए लगभग दो क्विंटल सोने का उपयोग किया गया था। नाक की नथ से लेकर मांग टीका तक हर एक गहना सोने और मोतियों के बने थे।

इन गहनों का वजन 400 किलो था। जिसे तैयार करने में 70 कारीगर लगे थे। साथ ही गहनों की देखरेख और सुरक्षा के लिए 50 गार्डों को तैनात किया गया था। जोधा के किरदार में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रही थी। फिल्म के मेकर्स हर एक सीन को रियल लुक देना चाहते थे और इसलिए किसी भी चीज को लेकर वे लापरवाही नहीं चाहते थे। शायद यही वजह थी कि ऐश्वर्या का चौथा महिलाओं के सिर चढ़कर आज भी बोलता है।

इस फिल्म के रिलीज होने के बाद यह राजपूत गहने काफी डिमांड में भी आ गए थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अभिनेता रितिक रोशन नजर आए थे, जिन्होंने अकबर की भूमिका निभाई थी। इनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई और सुपर हिट भी रही थी। फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।