अर्जुन कपूर के बाद अब Malaika Arora ने अपने ब्रेकअप की ख़बरों पर तोड़ी चुप्पी – बताया 40 साल में भी प्यार मिलता है

डेस्क : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)और अर्जुन कपूर को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ही चर्चा होती रहती है। हाल ही में हमने देखा की कई लोग दोनों के ब्रेकअप की चर्चा कर रहे थे। दोनों ने अपने ब्रेकअप की बातों का खंडन किया है और कहा है की हम दोनों का रिश्ता समय के साथ और ताकतवर हो गया है। यह जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

हाल ही में मलाइका ने इंस्टा पोस्ट के जरिए कहा है की 25 ही नहीं बल्कि 40 की उम्र में भी आपको प्यार मिल सकता है। मलाइका का कहना है की 30 की उम्र में नए सपने देखना चाहिए। सभी लोगों को अपने आपको 50 की उम्र में ढूंढना चाहिए। इस तरह की एक्टिंग बिलकुल बंद कर दें की 25 के बाद कुछ नहीं हो सकता। मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक मिरर सेल्फी इंटरनेट पर डाली थी, जिसमें साफ़ तौर पर कहा था की दोनों का ब्रेकअप मात्र अफवाह है।

बताते चलें की मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं। लोग इंटरनेट पर अक्सर ही उनकी उम्र का मजाक बनाते हैं। दोनों का मानना है की हमको एक दुसरे का साथ काफी अच्छा लगता है लेकिन कोई दूसरा उनके बारे में क्या सोचता है इससे उनको ज़रा भी फरक नहीं पड़ता। हाल ही में हमने देखा की कई जगह मलाइका की बिकनी तस्वीरें वायरल हो रही थी बता दें की उन तस्वीरों के माध्यम से मलाइका यही बताने का प्रयास की अर्जुन और उनका रिश्ता काफी स्ट्रांग है।