क्या 6 घंटे में पूरा होगा सीतामढ़ी से दिल्ली का सफर, जानें- Vande Bharat Train को लेकर सच्चाई…

वंदे भारत (Vande Bharat )एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इन दोनों वंदे भारत को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। सोशल मीडिया (Social Media) पर सीतामढ़ी से दरभंगा- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन के जल्द शुरू होने की खबर आ रही है। इतना ही नहीं इसको लेकर यह बात भी कही जा रही है कि सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच की दूरी यह ट्रेन में महज 6 घंटे में पूरी कर लेगी। इस खबर में कितनी सच्चाई है आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

साल 2024 में 75 से अधिक वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य

भारत सरकार द्वारा लगभग हर राज्य में वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन चलाया जा रहा है। साल 2024 तक 75 या उससे अधिक वंदे भारत ट्रेन के चलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी बीच वंदे भारत को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। कहां जा रहा है कि बिहार के सीतामढ़ी से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस ट्रेन से 6 घंटे में सीतामढ़ी से नई दिल्ली का सफर पूरा होगा। तो चलिए जानते हैं कि क्या यह खबर सच्ची है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर

सोशल मीडिया (Social Media) पर लगातार यह न्यूज़ वायरल हो रही है कि बिहार के सीतामढ़ी से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। जो महज 6 घंटे में सीतामढ़ी से दिल्ली का सफर तय करेगी। सोशल मीडिया पर यह भी बताया जा रहा है कि ये ट्रेन सुबह 8:00 बजे से चलेगी। इस खबर को लेकर समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम ने बड़ा खुलासा किया है। मीडिया से बात करते हुए समस्तीपुर के रेलमंडल के डीआरएम ने इस खबर को सही नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि हमारे पास अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं है कि समस्तीपुर रेलमंडल से वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन का परिचालन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीतामढ़ी से नई दिल्ली हम 6 घंटे में पहुंच जाए यह संभव नहीं है। हमारी ट्रेन की स्पीड उतनी नहीं है। बुलेट ट्रेन भी 6 घंटे में सीतामढ़ी से दिल्ली की दूरी नहीं तय कर पाएगी। इससे यह साफ़ हो गया की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर गलत है।