नया साल 2024 का जश्न मनाने के लिए बेस्ट है Bihar का ये टूरिस्ट प्लेस, देखिए- खूबसूरत तस्वीरें

Bihar Tourist Spots : नया साल लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। कई लोग नए साल पर कहीं बाहर घूमने भी जाते हैं। यदि आप भी इस नए साल पर अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ कहीं घूमना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल पढ़नी चाहिए।

बिहार के लोगों के लिए राजगीर शहर बेहतरीन घूमने की जगहों में से एक है। बिहार से ही नहीं बल्कि देश-विदेश से यहां लोग घूमने आते हैं। आज हम आपको राजगीर में स्थित कुछ बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस का नाम बताएंगे जहां घूमकर आप अपने न्यू ईयर को सेलिब्रेशन को और खास बना सकते हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।

विश्व शांति स्तूप

विश्व शांति स्तूप को जापानी स्तूप भी कहा जाता है। स्तूप के अंदर छोटा सा जापानी बौद्ध मंदिर है। घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। न्यू ईयर पर आप अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ यहां जा सकते हैं।

ब्रह्मकुंड

बिहार शरीफ मुख्यालय के करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर वैभव गिरी पर्वत के तलहटी में ब्रह्मकुंड है। जहां बरसात के समय पहाड़ों में जमा पानी जो कि सल्फर, गंधक के सहारे गर्म होकर सप्तधारा से गिरती है। यह जगह पर्यटकों का मुख्य केंद्र है। ब्रह्मकुंड के पास ही वेणुवन बिहार, पांडु पोखर भी है। आप यहां भी घूम सकते हैं।

राजगीर ग्लास ब्रिज

राजगीर में ही मशहूर ग्लास ब्रिज है। राजगीर क्लास ब्रिज को देखने दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। यह ब्रिज 200 फीट ऊंचा और 85 फीट लंबा है। इसपर एक बार में कम से कम 40 लोग चढ़ सकते हैं।

वाइल्डलाइफ सफारी

वाइल्डलाइफ सफारी राजगीर का खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींच लेती है। वन्यजीवों और पशु पक्षियों को आप यहां देख सकते हैं। यहां पर कई ऐसी पक्षियां हैं जो अब विलुप्त होने के कगार पर है। यहां जाकर आप प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।

राजगीर टूरिस्ट प्लेस रोपवे

पर्यटक स्थल के रूप में राजगीर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। यहां की खूबसूरत वादियां और प्राकृतिक सुंदरता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। राजगीर की प्राकृतिक सुंदरता का खुबसूरत नजारा आप रोपवे पर बैठकर ले सकते हैं। इस रोपवे में बैठकर आप विश्व प्रसिद्ध शांति स्तूप तक जा सकते हैं। यह जगह राजगीर में घूमने के लिए बेस्ट है।