जनता दरबार में युवक ने किया शिकायत, कहा आप नहीं चाहते हैं कि नौकरी मिले, सुनकर हैरान हो गए सीएम नीतीश

न्यूज डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच साल बाद फिर से जनता दरबार लगा कर लोगो की फरियाद सुन रहें हैं। यह जनता दरबार प्रत्येक सोमवार को को लगाया जाता है, जिसमे जनता को सीधे नीतीश कुमार तक अपनी परेशानी, शिकायत सुना ने का मौका मिलता है। जनता दरबार लगने से लोगो काफी राहत मिल रही है। इसमें लोगो के हर तरह की समस्याएं, तकलीफें सीधे मुख्यमंत्री तक पंहुचाने का मौका मिलता है, अरसों से रुका सरकारी काम भी पूरा हो जाता है।

इसी कड़ी में बीतें सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में एक युवक के द्वारा की गई गजब की शिकायत सामने आई है। जिसको सुन कर नीतीश कुमार खुद हैरान रह गए। उस युवक ने अपने साहस का परिचय देते हुए सीधे नीतीश कुमार से कहा मैं पढ़ा लिखा लड़का हूं और योग्य हुते हुए भी नोकरी से वंचित हूं। नौकरी न मिलने का कारण सिर्फ आप है यह सुन कर नीतीश कुमार युवक को देखते ही रह गए। युवक की माने तो सरकारी विभागों बैठे अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि मुख्यमंत्री ही नही होने देते है बहाली। दरबदर अभ्यर्थियों को भटकना पड़ता है। दरअसल शिकायतकर्ता ने बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों (physical educator and health instructor) के पोस्ट पर माध्यमिक विद्यालयों में बहाली होगी, परंतु इसकी प्रक्रिया अभी तक रुका ही हुआ है। जब युवक सब कुछ विस्तार में बताया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवक की सभी बातों को गंभीरता से सुने लगे। उन्होंने युवक को अस्वासन देते हुए कहा इस पर जरूर विचार किया जाएगा।