बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, ओले गिरने की भी आशंका, जानें- अपने जिले के मौसम का हाल..

डेस्क : बिहार में अचानक से आई तीव्र गति की पुरवा हवा ने समूचे बिहार का मौसम ही बदल दिया, शुक्रवार को सूबे के अलग-अलग क्षेत्रों में जमकर मूसलाधार बारिश हुई, जहां-तहां तो ओले भी गिरे, ऐसे में थोड़ी कनकनी बढ़ गई, इसी को लेकर पटना मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कुछ भागों में घने स्तर का कोहरा छाया रहने के साथ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

आपको बता दें कि इस बारिश के कारण तापमान में अंतर देखने को मिला है। पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, गुरुवार को यह 12.2 डिग्री सेल्सियस था।  अगर पिछले 24 घंटे की बात करू तो बांका में सर्वाधिक 51.6 मिमी व पटना में 36.2 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फरवरी में सामान्य से 107 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सामान्य से 11.3 से अधिक 23.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव देखने को मिला है