बिहार के लिए गौरव की बात , राज्य में वैक्सीनशन रेट भारत में सबसे ज्यादा

डेस्क : बिहार के साथ साथ पूरे भारत में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत मे 16 जनवरी को इस टीकाकरण अभियान की शुरआत की थी। बिहार में भी वैक्सीनेशन का काम 16 जनवरी से चालू है। लेकिन, अब एक सुखद खबर सामने आ रही है कि कोरोना की वैक्सीन लगाने में बिहार पूरे देश मे सबसे आगे है।

सबसे आगे बिहार- हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन लगाने के कार्य में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में सबसे ज्यादा 78% स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बिहार के बाद आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पे है। बिहार में करीब 4 लाख 76 हज़ार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाया जाना है।

सबसे कम बरबादी भी बिहार में- पूरे भारत में वैक्सीन की सबसे कम बरबादी भी बिहार में ही हो रही है। शनिवार तक राज्य में 0.2% कोवैक्सीन औऱ 3.5% कोविशिल्ड की बरबादी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन लगाने के दौरान 10% तक की बरबादी को लिमिट बनाया है। बिहार का रेट इस मामले में भी काफी अच्छा है।बिहार को अभी तक 11 लाख वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई है। जिसमें से 10 लाख कोविशिल्ड तथा 1 लाख कोवैक्सीन शामिल है।