Top 30 Railway Stations List: बिहार में सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला स्टेशन बना पटना, जानिए- टॉप 30 स्टेशन के नाम..

डेस्क: पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के टॉप 30 स्टेशनों की सूची जारी कर दी है, इस लिस्ट में वैसे स्टेशनों का नाम शामिल किया गया है, जिसका राजस्व अधिक है, टॉप 1 पर पटना जंक्शन का नाम आया, तो वही दूसरे स्थान पर फिर से दानापुर, तीसरे पर मुजफ्फरपुर, चौथे पर दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) और पांचवें पर दरभंगा जंक्शन है।

बताते चलें कि पिछली सूची में 12 वें स्थान पर रहने वाला गया स्टेशन इस बार छह नंबर छलांग लगाते छठे स्थान पर पहुंच गया है। समस्तीपुर जंक्शन की रैंकिंग में इस बार सुधार हुआ है। नौ से घटकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं धनबाद एक नंबर आगे आठवें स्थान पर पहुंच गया है। पटना जिले का राजेंद्रनगर टर्मिनल एक पायदान नीचे लुढ़क नौवें स्थान पर पहुंच गया है।

बताते चलें कि आरक्षित और अनारक्षित टिकट बिक्री से एक अप्रैल से 30 सितंबर 2021 तक पांच माह में मिले राजस्व को आधार बनाते टॉप 30 स्टेशनों की सूची रेलवे ने जारी की है। राजेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा मांगे गए आरटीआई के जवाब में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के डिप्टी सीसीएम यात्री सुविधा ने अधिक राजस्व वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची उपलब्ध कराई है।

जानें- कौन स्टेशन कितने नंबर पर है

  1. पटना
  2. दानापुर
  3. मुजफ्फरपुर
  4. दीनदयाल उपाध्याय
  5. दरभंगा
  6. गया
  7. समस्तीपुर
  8. धनबाद
  9. राजेंद्रनगर टर्मिनल
  10. बक्सर
  11. आरा
  12. बरौनी
  13. सहरसा
  14. पाटलिपुत्र
  15. हाजीपुर
  16. कोडरमा
  17. डेहरी ऑन सोन
  18. कियूल
  19. बापूधाम मोतिहारी
  20. सासाराम
  21. मधुबनी
  22. खगड़िया
  23. सोनपुर
  24. बेतिया
  25. जयनगर
  26. बेगूसराय
  27. रक्सौल
  28. बगहा
  29. सकरी
  30. अनुग्रह नारायण रोड