पप्पू यादव ने कावड़ यात्रा को लेकर दिया विवादित बयान, कहा – अंधविश्वास और आवंडर

न्यूज डेस्क : बिहार की राजनीति से दरकिनार हो चुके पप्पू यादव एक बार फिर अपनी एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। पप्पू यादव सावन में महादेव पर आस्था रखने वाले और जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद लोगों के बीच आक्रोश देखने को मिल सकता है। पप्पू यादव बयान में सावन के पवित्र माह में कावड़ ले जाने वाले लोगों को गरीबी से जोड़ते हुए अपनी बात रखी है। आइए इस पर विस्तार से जानते हैं।

पप्पू यादव का कहना है कि कावड़ यात्रा महज आडंबर और आत्मविश्वास है। दरअसल, पप्पू यादव ने ये बयान सीवान में दिया है। उनका कहना है कि लोग अंधविश्वास का शिकार हैं, यह पूरी तरह से पाखंड है। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने आगे कहा कि सावन में कांवर यात्रा में सिर्फ गरीब लोग ही शामिल होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग अंधविश्वासी और आडंबर से भरे हुए हैं।

यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने शिव भक्तों को अद्भुत सलाह दी और कहा कि मानव प्रेम के बिना शिव प्रेम संभव नहीं है। ऐसे में शिव जी को जल चढ़ाने से कुछ नहीं होता है। बता दें कि पप्पू यादव के लिए यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने कोई विवादित बयान दिया हो, बल्कि उनके बयान अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। उन्होंने एक बार बलात्कार की शिकार लड़कियों और महिलाओं की स्थिति के लिए अपने परिवार को दोषी ठहराया था।