बिहार में कोरोना संकट के चलते बंद पड़ा ऑनलाइन म्यूटेशन / दाखिल-खारिज जल्द शुरू होगा

डेस्क : कोरोना वायरस महामारी ने देश की अर्थव्यवस्था चरमरा कर रख दिया है। इस महामारी के कारण देशभर में लगभग ढाई महीनों से सब चीजें बंद पड़ी थी,लॉकडाउन के कारण जो लोग जहां थे वहीं पर फंसे हुए थे लेकिन अब जैसे-जैसे यह लॉकडाउन खुल रहा है लोगों के काम की रफ्तार भी वैसे ही बढ़ रहा है। बिहार में लगभग ढाई महीने से बंद पर ऑनलाइन म्यूटेशन का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है इस बंद पड़े ऑनलाइन व्यवस्था पर राजस्व विभाग चालू करने के विषय में विमर्श कर रहा है अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी सप्ताह यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र देने का काम भी शुरू किया जाएगा।

लॉकडाउन के कारण इस विभाग में ऑनलाइन म्यूटेशन का कार्य रोक दिया था इसमें किसी भी दस्तावेज की अपलोड का काम नहीं हो रहा था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन म्यूटेशन के 30,33,588 मामले सामने आए थे। इसमें से 15,6,713 मामलों का निष्पादन भी किया गया था और 7, 85,813 मामले को रद्द भी कर दिया गया था। अभी भेज 7.41लाख 62 मामले लंबित पड़े हैं जबकि अभी नया अपलोडिंग बंद है। 7लाख 41हजार लंबित मामलों के निष्पादन करने की चुनौती अभी भी अंचल अधिकारियों के सामने है। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद नए केस भी आने लगेंगे, इतने लंबित और नए दोनों मामले को ठीक करने में परेशानी होगी। आपको बता दें कि ऑनलाइन म्यूटेशन से ही राज्य में जमीन की खरीद बिक्री की गति मिल सकेगी क्योंकि इससे सरकार को काफी आए होता है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अगले सप्ताह इसे लांच कर सकते हैं राजस्व विभाग ऑनलाइन भूमि स्वामित्व पत्र देने की तैयारी भी कर रहा है।