बिहारी ब्रेन का कमाल! नैनो Car को बना दिया हेलीकॉप्टर, अब शादी मे कर रहे बंपर कमाई..

न्यूज़ डेस्क: बिहार हमेशा से कुछ अगल करने के लिए सुर्खियों में बना रहता है। इस बार भी बिहार के एक व्यक्ति ऐसा कुछ किया है जिससे पूरे देश का ध्यान उसके बनाए गए चीज पर केंद्रित हो गया है। दरअसल अभी शादी का जोरदार सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग शादियों में कुछ अनोखा करने की प्रयास करते हैं।

आज कल तो अलग करने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर ताम से शादी करने जाने लगा है। इसी बढ़ते हुए उपभोक्तावादी संस्कृति को देखते हुए बिहार के बगहा निवासी गुड्डू आम लोगों के लिए भी एक सस्ता जुगाड़ को अंजाम दे दिया है। इस जुगाड़ के माध्यम से अब सभी वर्ग के लोग हेलीकॉप्टर को अफोर्ड कर सकेंगे।

गुड्डू अपने इस दिमाग की इस उपज से आज पुरे देश मे सुर्खियां बटोर रहा है। इस ने टाटा नैनो कार को हेलीकॉप्टर का रूप दे दिया है, जिससे लोग आकर्षित हो रहे हैं। कमाल तो यह है कि कार के लुक के अलावा कई औ बदलाव किए गए हैं। इसमें सेंसर का भी इस्तेमाल किया गया है, ड्राइविंग सीट्स के आगे का दृश्य हेलीकॉप्टर में लगे डिवाइसों की तरह होगी। लोगों को यह जुगाड़ इतना भाया कि अभी तक कई लोग बुकिंग भी कर लिए हैं।

शादियों के लिए इसका किराया 15,000 रुपये रखा गया है। इस काररूपी हेलीकॉप्टर को बनाने वालेगुड्डू का कहना है कि इस डिजिटल इंडिया के जमाना में उनका यह आविष्कार आत्मनिर्भर भारत की मिसाल पेश कर रहा है। उन्होंने कहां कि उनको इस हेलीकॉप्टर को आकार देने में तकरीबन डेढ़ से दो लाख तक अतिरिक्त खर्च लग जाएगा। हालांकि यह कार उड़ान तो नहीं भरेगी लेकिन लोगों को आकर्षित करने में कामयाब हो गयी है।