Saturday, July 6, 2024
Bihar

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री ने प्रख्यात फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

डेस्क: पटना, 30 अप्रैल 2020 : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई में कैंसर से निधन हो गया, जिसके बाद कला जगत में शोक की लहर फैल गई। वहीं, कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार की ओर से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी गई। इस बाबत विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हिंदी सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। लंबे समय तक वे फिल्म प्रेमियों के दिल पर छाए रहे। उन्होंने भारतीय सिनेमा में कपूर खानदान की परंपरा को पूरी तन्मयता से आगे बढ़ाने का काम किया। अपनी अदाकारी से सभी का मन मोह लिया था। वे इंसान भी बेहतरीन थे।

उत्कृष्ट एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्हें उनकी पहली फिल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। आज वह हमारे बीच नहीं रहे। हम ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को ईश्वर धैर्य प्रदान करें ।