बिहार के कई जिलों की बदली जाएगी श्रेणी, किया जाएगा ग्रीन जोन से ऑरेंज

डेस्क : देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तीसरी बार लॉक डाउन को 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। वही देखा जा रहा है कि राज्य के जिलों को 3 जोन में विभाजित किया गया है जिसमें ऑरेंज, रेड और ग्रीन श्रेणी है। इसी आधार पर सीतामढ़ी, शेखपुरा, अररिया, कटिहार तथा पश्चिम चंपारण के क्षेत्र ग्रीन जोन में रखे गए हैं, क्योंकि यह केंद्र की ओर से आश्वस्त किया गया है कि ग्रीन जोन वही होंगे जहां पर एक भी कोरोना का मरीज नहीं पाया जाएगा और पिछले 21 दिनों में कोई केस सामने ना आया हो।

सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि फिलहाल गया को वर्गीकरण के आधार पर रेड जोन में रखा गया है, जबकि यहां के पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं और नया केस 25 अप्रैल के बाद मिला है। इस हिसाब से यह बताया जा रहा है कि कुछ जिले ऐसे हैं जिसे रेड जोन में होना चाहिए जो ग्रीन जोन में है। ऐसे में केंद्र पैमाने के हिसाब से देखा जाए तो कई जिले ग्रीन से ऑरेंज और ऑरेंज से रेड जोन की श्रेणी में आ सकते हैं। आपको एक आवश्यक जानकारी दे दे कि कैमूर में 23 अप्रैल को कोरोनावायरस के 2 मरीज मिले जिनकी संख्या सप्ताह भर में ही बढ़कर 27 हो गई। वही मधुबनी की बात करें तो यहां पर 27 अप्रैल को पांच पॉजिटिव केस मिले थे जो बढ़कर 18 हो गया है और भोजपुर में पाए गए 2 मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो चुकी है…..पर फिर भी यह सभी जिले अभी तक ऑरेंज जून की श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि वास्तव में इन्हें जेल में होना चाहिए।

रेड जोन वाले इलाके : फिलहाल आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो मुंगेर, रोहतास, पटना, बक्सर और गया को रेड जोन में रखा गया है।

ऑरेंज जोन वाले इलाके : नालंदा, मधुबनी, बांका, कैमूर, वैशाली, सिवान, दरभंगा, गोपालगंज, भोजपुर,सारण, पूर्णिया, बेगूसराय को ऑरेंज जोन में रखा गया है।

ग्रीन जोन वाले इलाके : शेखपुरा, पश्चिमी चंपारण, अररिया, सहरसा, जमुई, समस्तीपुर, कटिहार, सुपौल, मुजफ्फरपुर,किशनगंज, खगड़िया को ग्रीन जोन में रखा गया है।