ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल पर मांझी का बड़ा बयान जायज मांगे सरकार को पूरी करनी ही चाहिए

डेस्क : हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल पर कहा है कि मजदूर अपनी हकों के लिए हड़ताल कर रहे हैं। उनकी मांग जायज है और सरकार को उन्हें पूरा करना ही चाहिए।पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा, ‘मजदूरों ने अपने हक के लिए हड़ताल की है।उनके प्रति हमारी सहानुभूति है। मजदूरों की जो जायज मांग है, सरकार को उन्हें पूरा करना चाहिए।’

सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेंड यूनियनों की एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल जारी है। हालांकि बिहार में इसका असर न के बराबर है। राज्य में सीपीआई-एमएल इस बंद का समर्थन कर रही है।लोकसभा ने हाल में संपन्न सत्र में तीन नए श्रम कानूनों को पारित किया है और कारोबार सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा कानूनों को समाप्त कर दिया है। ये कानून शुद्ध रूप से कॉरपोरेट जगत के हित में हैं। इस प्रक्रिया में 75 प्रतिशत श्रमिकों को श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

अब नए कानूनों में इन श्रमिकों को किसी तरह का संरक्षण नहीं मिलेगा। मालूम हो कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की की राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है। केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ आज देश भर में हड़ताल किया गया है। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों इसमें शामिल हैं।