Manish Kashyap अब 1 साल तक रहेंगे जेल में बंद, राज्यपाल ने उठाया बड़ा कदम…

Manish Kashyap Latest News : मनीष कश्यप पर मुश्किलों का पहाड़ टूट रहा है। यूटबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को तमिलनाडु प्रकरण में फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। अब तमिलनाडु के राज्यपाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने को मंजूरी दे दी है। NSA लगाए जाने के बाद 12 महीने से पहले मनीष कश्यप (Manish Kashyap) का न्यायिक हिरासत से बाहर आना मुश्किल है।

राज्यपाल ने NSA लगाने पर दी मंजूरी : तमिलनाडु राजभवन को मनीष कश्यप (Manish Kashyap) पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने की मंजूरी मिल गई है। (You-tuber Manish Kashyap) के खिलाफ एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पहले से दर्ज मामले में मदुरै कोर्ट ने मनीष (Manish Kashyap) की न्यायिक हिरासत पहले ही बढ़ा दी थी। अब नया केस दर्ज होने के बाद मनीष को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दर्ज मामले में मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को लंबे समय तक हिरासत में रखा जा सकता है। इस मामले में तीन महीने तक जमानत मिलने की संभावना नहीं है। शक के आधार पर 12 महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है। किसी भी व्यक्ति पर देश की सुरक्षा को खतरा होने का संदेह होने पर एनएसए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाता है।