बिहार विधानसभा के खर्च की जानकारी आई सामने : JDU को 55 करोड़ की आमदनी, BJP ने किया सबसे ज्यादा खर्च, RJD ने नहीं दिया ब्योरा…

न्यूज़ डेस्क : बिहार में कोरोना महामारी की पहली लहर में हुए विधानसभा चुनाव मे खर्च सभी पार्टियों का लेखा जोखा आ चुका है। ADR ने खर्च का ब्योरा जारी कर दिया है। ताजा रिपोर्ट में बताया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नौ राजनीतिक दलों द्वारा कुल 185.14 करोड़ रुपये की चंदा उगाही की गयी थी। जिसमें सिर्फ 81.86 करोड़ ही खर्च किया गया। रिपोर्ट में बताया की राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों पर सबसे अधिक 46.59 करोड रुपए खर्च किए गए। और चुनाव प्रचार यात्रा के लिए कुछ 37.32 करोड़ खर्च किया गया है।

2020 मे विस मे BJP ने किया सबसे ज्यादा खर्चा : एडीआर रिपोर्ट के अनुसार 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के मे BJP को 35 करोड़ 83 लाख रुपए की आमदनी हुई। जिसमें उसने करीब 54 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। तो वही JDU को 55 करोड़ की आमदनी हुई। जिसमें उसने मात्र 9 करोड़ रूपये खर्च किए। तो वही BSP को 44 करोड़ की आमदनी हुई। और खर्च 4 करोड़ किया। कांग्रेस को 44 करोड़ की आय हुई। लेकिन, खर्च 12 करोड़ किया। वही 2015 रिपोर्ट के अनुसार भी बीजेपी ने सबसे ज्यादा खर्चा किया था। BJP 2015 विधानसभा चुनाव में करीब 105 करोड़ रुपए खर्च किया था। उसके बाद समाजवादी पार्टी ने करीब 16 करोड़ और जेडीयू ने लगभग 14 करोड़, तथा कांग्रेस ने लगभग 10 करोड़ की राशि खर्च किया था।

RJD, LJP सहीत कई दलों चुनावी खर्च का डाटा अपलोड नहीं किया: रिपोर्ट्स के मुताबिक RJD , LJP और CPI जैसी 7 पार्टियों का चुनावी खर्च चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। आपको बता दें नियम के मुताबिक सभी राजनीतिक दलों को चुनाव की अंतिम तारीख के 75 दिन के अंदर अपने खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को देना होता है। लेकिन, इस मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का है। उसने एक भी दिन देरी नहीं की है। बल्कि तय समय के मुताबिक डाटा अपलोड किया। वही बीजेपी ने इसमें 48 दिन की देरी की है। तथा जदयू ने 21 दिन और कांग्रेस ने 43 दिन की देरी की है। BSP ने 63 दिन की देरी की है।